पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Mock Drill News: पटियाला में बचाव एजेंसियों और सिविल प्रशासन के बीच तालमेल का मूल्यांकन करने के लिए रात 8 बजे एक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पटियाला के डीएम डब्ल्यू में एसडीएम गुरदेव सिंह की निगरानी में आधे घंटे चले अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर आग लगने और गैस चढ़ने के कारण घायल हुए लोगों की संभाल एवं प्रशासन की मशीनरी के तालमेल की एक सार्वजनिक क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों की नकल कर बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। Patiala News
बटालियन कमांडर गगन प्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के लिए 360 वॉलंटियरों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें कई विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल थे। इस दौरान पुलिस, सेना, आई.टी.बी.पी., एन.सी.सी., एन.एस.एस., रेड क्रॉस के प्रतिनिधि और स्कूल के विद्यार्थी यह अभ्यास कर रहे थे कि यदि हवाई हमला या कोई उथल-पुथल की स्थिति हो जाए तो किस तरह से बचाव करना है। वहीं इस दौरान आग लगने का एक दृश्य प्रस्तुत किया गया और बचाव संबंधी की गई कार्रवाई को दिखाया गया। एसडीएम ने समूह जिला वासियों से इन निर्देशों का पालन करने की अपील की।
यदि आप कहीं एमरजैंसी में फंसे हैं तो करें ये बचाव कार्य: विशेषज्ञ
- यदि हमले के समय आप खुले में हैं तो तुरंत जमीन पर लेट जाएं।
- यदि आप बहुमंजिला इमारत में हैं तो नीचे की मंजिल पर आ जाएं।
- सभी लाइट्स बंद कर दें और कोई भी रोशनी न करें।
- यदि आपके पास कोई इमारत नहीं है तो किसी पेड़ के नीचे शरण लें।
- यदि आप वाहन चला रहे हैं तो वाहन छोड़कर नीचे आ जाएं।
- यदि आपको शरण लेने के लिए कोई जगह नहीं है तो जमीन पर छाती के बल लेट जाएं और अपनी उंगलियों से कान बंद कर लें। -इस समय किसी भी प्रकार की रोशनी का प्रयोग न करें।
- वहीं इस दौरान हमले के दौरान घायलों का किस तरह से उपचार करना है और अस्थाई अस्पताल कैसे बनाए जाएं, इसके बारे में जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें:– 2.89 लाख की साइबर ठगी मामले में सरसा साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपी गिरफ्तार किए















