पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा खंभा
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। Dabwali News: बस स्टैंड के नजदीक चौटाला रोड पर शुक्रवार देर रात पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली चौटाला रोड से गुजर रही थी, इसी दौरान वाहन की टक्कर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से हो गई, जिससे खंभा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क किनारे अवैध पार्किंग भी हादसों की बड़ी वजह बन रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। Dabwali News
नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी तथा अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बरती जाएगी। Dabwali News
यह भी पढ़ें:– 2.89 लाख की साइबर ठगी मामले में सरसा साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपी गिरफ्तार किए















