हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हांसी डंपिंग ...

    हांसी डंपिंग स्टेशन पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कचरा लेकर पहुंचे टिप्परों को लौटाया

    Hansi News
    Hansi News: डंपिंग स्टेशन पर पहुंचे टिप्पर

    अवैध डंपिंग के आरोप, 5 दिन से सुलग रही आग से फसलों पर मंडरा रहा खतरा

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के डंपिंग स्टेशन पर रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार विरोध करते हुए शहर से कचरा लेकर पहुंचे टिप्परों को वापस लौटा दिया। ग्रामीणों ने डंपिंग साइट को अवैध बताते हुए साफ चेतावनी दी कि भविष्य में यहां कचरा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस स्थल पर अवैध रूप से कचरा डाला जा रहा है। उनका कहना है कि एनजीटी की कमेटी पहले ही इस जगह को अनुपयुक्त बता चुकी है, इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा लगातार यहां कचरा डलवाया जा रहा है। Hansi News

    कुछ ग्रामीणों ने आरटीआई के दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि संबंधित भूमि सरकारी उपयोग और रास्ते के रूप में दर्ज है। ग्रामीणों के अनुसार डंपिंग स्टेशन पर पिछले पांच दिनों से आग सुलग रही है, जिससे जहरीला धुआं फैल रहा है और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि डंपिंग साइट के आसपास करीब 1000 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल इस आग की चपेट में आ सकती है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

    पहरा और आंदोलन की चेतावनी | Hansi News

    ग्रामीणों ने बताया कि आगजनी की स्थिति को देखते हुए मौके पर पहरा भी दिया और आग को खेतों की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मामला मुख्यमंत्री तक उठाया जाएगा और आंदोलन को तेज किया जाएगा।

    ग्रामीणों ने नगर परिषद पर आरोप लगाया कि पहले कचरा अन्य स्थान पर भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद यहां डंपिंग जारी है। उनका कहना है कि धीरे-धीरे बड़े क्षेत्र में कचरा फैल चुका है, जिससे जमीन की स्थिति खराब हो गई है।

    यह भी पढ़ें:– कचहरी के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी