चंडीगढ़ (सच कहूँँ/अश्वनी चावला)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सात सांसदों का भाजपा में जाना पंजाब में किसी के लिए भी कोई बड़ा फर्क नहीं डालेगा, क्योंकि ये सभी सांसद बिना जड़ों के हैं और इनका राज्य में कोई मजबूत आधार नहीं है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि आप के पास कोई पक्की विचारधारा नहीं है और इसके विधायकों और सांसदों में भी कोई विचारधारिक वचनबद्धता नहीं है। इसलिए आज इनका भाजपा में जाना कोई हैरानी वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ 7 सांसद हैं, कल को 50 विधायक भी आप छोड़ सकते हैं। Punjab Congress News
जब पैसा विचारधारा पर हावी हो जाए, तो यही होता है: राजा वड़िंग
आप ने राज्यसभा और विधानसभा की टिकटें कैसे बांटी हैं, यह सभी को पता है। उन्होंने राज्यसभा के सांसदों के बारे में खासतौर पर कहा कि ये टिकटें बड़े उद्योगपतियों और व्यापारियों को दी गई थीं, जिन्होंने आप की विभिन्न तरीकों से मदद की थी। आज जब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं, तो आप को हैरान नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे कभी भी आप की विचारधारा से जुड़े ही नहीं थे और सिर्फ अपने व्यापारिक हितों के लिए पार्टी में आए थे। इस संदर्भ में अशोक मित्तल का हवाला देते हुए, जिन पर हाल ही में ईडी की छापेमारी हुई थी, वड़िंग ने कहा कि आजकल यह आम बात हो गई है कि लोग जांच से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो जाते हैं। सूबे के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर कोई जानता है कि कैसे बड़े व्यापारी, जिनका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं था, को आप ने राज्यसभा के लिए भेजा, जबकि पार्टी के कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स को नजरअंदाज किया गया।
कांग्रेस और आप की तुलना करते हुए, उन्होंने कहा कि जहाँ आप ने पैसे वालों को प्राथमिकता दी, जो आखिरकार उसे छोड़ गए, वहीं कांग्रेस ने हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में हाल ही में की गई नामजदगी का उल्लेख किया, जहाँ हिमाचल में पार्टी ने एक जिला प्रधान को और हरियाणा में एक ट्रेड यूनियन नेता को टिकट देकर जीत हासिल की थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज जनरल सचिव भूपेश बघेल का भी जिÞक्र किया कि कैसे उन्हें तंग परेशान किया गया और डराया गया, यहाँ तक कि उनके बेटे को जेल भेजा गया और फिर भी वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे। Punjab Congress News















