हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में ट्रम्प को हराया

    Biden defeated Trump in US presidential race

    वाशिंगटन l पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पद की ओर से उम्मीदवार जो बिडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने की दौड़ में रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प को मात दे दी है। अमेरिकी मीडिया संस्थान सीएनएन, एनबीसी और एपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक पेन्नसलविनिया जैसे महत्वपूर्ण राज्य जीतते ही बिडेन ने 270 इलोक्टोरल वोट्स के जादुई आंकड़े को छू लिया।

    मीडिया हाउस द्वारा अपनी जीत के दावों के सार्वजनिक होते ही बिडेन ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “अमेरिका आपने मुझे इस महान देश का नेतृत्व करने के लिए चुना है, मेरे लिए ये सम्मान की बात है। आगे का रास्ता चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि मैं सभी अमेरिकी का राष्ट्रपति रहूंगा। भले आपने मुझे वोट दिया हो या नहीं। आपने मुझपर जो भरोसा किया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा।”

    मीडिया हाउस द्वारा श्री बिडेन के राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने की घोषणा होते ही उनकी चुनावी अभियान टीम ने भी बयान जारी किया।  बयान में कहा गया, “अमेरिकी लोगों ने मुझ पर और उप-राष्ट्रपति बनने जा रहीं हैरिस पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। अमेरिका के लोगों ने कई तरह की विषम परिस्थितियों के बावजूद रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया। इसने एक बार फिर साबित कर दिया कि लोकतंत्र अमेरिका के दिलों में है।”

    जबकि अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे और जो बिडेन के लिए ये चुनाव बेहद अहम था। ये अमेरिका की आत्मा और हमारे लड़ने की इच्छाशक्ति के बारे में था। हमें आगे बहुत काम करना है। चलिए शुरू करते हैं।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।