हमसे जुड़े

Follow us

32.7 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home खेल यूनुस खान पाक...

    यूनुस खान पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच नियुक्त

    Younis Khan appointed as Pakistans batting coach

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर (Younis Khan) यूनुस खान को टी-20 विश्वकप 2022 तक पाकिस्तानी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। पीसीबी ने इसी के साथ ही अरशद खान को एक वर्ष के लिए पाकिस्तानी महिला टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इस वर्ष की शुरूआत में यूनुस पाकिस्तान टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए थे। अब वह न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।

    यूनुस जब टीम के साथ यात्रा नहीं कर रहे होंगे तब कराची स्थित हनीफ मोहम्मद ‘हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। यूनुस ने लंबे समय के लिए बल्लेबाजी कोच बनाए जाने पर खुशी जताई और कहा, ‘मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जब इस गर्मियों में मुझे इंग्लैंड सीरीज के लिए ये जिम्मेदारी दी गई थी तो उस वक्त मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा था। अब मैं टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड दौरे के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।