हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    पावन अवतार दिवस की खुशी में किया रक्तदान

    Blood donation in the joy of holy Incarnation day

     70 बार रक्तदान कर चुके हैं सन्दीप इन्सां (Blood Donation)

    हनुमानगढ़। शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस की खुशी में ब्लॉक के डेरा सेवादार सन्दीप कुमार इन्सां ने (Blood donation) रक्तदान किया। अब तक सन्दीप इन्सां 70 बार रक्तदान कर चुके हैं। हनुमानगढ़ टाउन निवासी सन्दीप इन्सां पुत्र बद्रीनाथ ने सहारण ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणाओं पर चलते हुए सन्दीप इन्सां समय-समय पर लगने वाले रक्तदान शिविरों के अलावा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं। रक्तदान करने पर सहारण ब्लड बैंक की ओर से सन्दीप इन्सां को प्रमाण-पत्र प्रदान कर इस कार्य के लिए हौसला अफजाई की गई।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।