हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब कांग्रे...

    पंजाब कांग्रेस नेता गुरपिंदर सिंह भाजपा में शामिल

    Congress
    सीमेंट उद्योग पर अडानी के एकाधिकार का खामियाजा भुगतेगा देश: कांग्रेस

    अमृतसर। पंजाब युवा कांग्रेस के महामंत्री गुरपिंदर सिंह माहल शनिवार को अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जनार्दन शर्मा ने बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को उकसा कर आन्दोलन के रास्ते पर डालने तथा प्रदेश के व्यापार व अर्थव्यवस्था को कंगाली की कगार पर ला खड़ा करने की कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीतियों से दु:खी होकर हल्का अजनाला में बड़ा जनाधार रखने वाले गुनपिंदर सिंह, सुखअमृत पाल (पूर्व-कांग्रेसी पार्षद) तथा वर्तमान यूथ कांग्रेस डेलीगेट गुरबीर सिंह हल्का अजनाला ने भी अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया।

    चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता व डॉ. सुभाष शर्मा ने यूथ कांग्रेस के नेताओं व कार्यकतार्ओं को भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और इन शामिल हुए सभी लोगो को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा और इनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए सदस्यों ने शीर्ष व प्रदेश पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए उनको विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे तथा जनता को संगठन के साथ जोड़ कर पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।