हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जरूरतमंद परिव...

    जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर सचखंडवासी पाल सिंह इन्सां को दी श्रद्धांजलि

    Talwandi Sabo News
    जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर सचखंडवासी पाल सिंह इन्सां को दी श्रद्धांजलि

    पक्का कलां (सच कहूँ/पुष्पिंदर सिंह)। अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजे ब्लॉक रामां नसीबपुरा के गांव शेरगढ़ निवासी डॉ. पाल सिंह इन्सां को नामचर्चा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके नमित्त अंतिम अरदास की नामचर्चा गांव की दाना मंडी में हुई। इस दौरान कविराज ने शब्दवाणी की, जिसे साध-संगत ने पूरी श्रद्धा के साथ श्रवण किया। Talwandi Sabo News

    इस दौरान सच्चे नम्र सेवादार छिन्द्रपाल इन्सां, ऊधम भोला सिंह इन्सां व पवन कुमार इन्सां ने पाल सिंह इन्सां को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नाम चर्चा के दौरान परिवार की ओर से तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया गया। वहीं इस दौरान परिजनों ने डॉ. पाल सिंह इन्सां की याद में एक पौधा भी लगाया। इस मौके गांव की नगर पंचायत, गांव की समस्त साध संगत, रिश्तेदार, सच्च प्रेमी समिति के सेवक, लंगर समिति, पानी समिति और एमएसजी आईटी विंग के सेवादार उपस्थित रहे। इस नामचर्चा की कार्यवाही ब्लॉक प्रेमी सेवक राज कुमार इन्सां ने संचालित की। Talwandi Sabo News