हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home कैथल तिलकराज इन्सा...

    तिलकराज इन्सां की आँखे मरणोंपरांत भी दुनिया देखेंगी

    Kaithal News
    तिलकराज इन्सां की आँखे मरणोंपरांत भी दुनिया देखेंगी

    कैथल (सच कहूँ /कुलदीप नैन)। ब्लाक कैथल के जोन नं. 9 निवासी तिलकराज इन्सां आज भले ही दुनिया में ना हो, परंतु उनकी आंखें दुनिया को देखती रहेंगी। डेरा सच्चा सौदा की नेत्रदान मुहीम के तहत उनकी आँखे सेवा संघ कैथल को दान की गई। बता दे कि तिलकराज इन्सां वीरवार को अपनी श्वास रूपी पूंजी पूरी करके कुल मालिक के चरणों में जा बिराजे। Kaithal News

    परिजनों व साध-संगत ने नारा और विनती का शब्द लगाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। सचखंडवासी तिलकराज इन्सां ने जीते जी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए नेत्रदान का संकल्प लिया हुआ था। परिजनों ने तिलकराज इन्सां की अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए उनके नेत्रदान का प्रण पूरा किया। सूचना मिलने पर डॉक्टरों की टीम उनके घर पहुंची तथा तिलकराज इन्सां आंखें सुरक्षित रख ली। उनकी अंतिम यात्रा के समय ब्लाक कैथल के जिम्मेवार सहित विभिन्न जोनों की साध-संगत मौजूद रही। Kaithal News