हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    ईराक में सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

    crime

    बग़दाद। ईराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को ज्ञात बंदूकधारियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता सलाह अल-इराकी की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया बगदाद टुडे ने सुरक्षा स्रोत के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा, “अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता सलाह अल-इराकी पर गोलियां चला दी जिसके बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि यह घटना बग़दाद के दक्षिण-पूर्व इलाके में हुई। अल-हदद चैनल के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता अल-इराकी इराक में सक्रिय ईरानी आतंकवाद की आलोचना के लिए जाना जाता था।

    उल्लेखनीय है कि इराक में पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कई हमले हुए है। यह हमले अधिकतर उन लोगों पर हुए है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल थे। इन लोगों पर या तो हमला किया गया या उनकी हत्या कर दी गई। इस तरह के अधिकांश हमले बगदाद और इराक के दक्षिणी प्रांतों में होते हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।