हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कांग्रेस के द...

    कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का निधन

    Motilal-Vora-died

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वोरा ने दिल्ली के फोर्टिंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 2000 से 2018 तक पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे। वोरा का 20 दिसंबर को 93वां जन्मदिन था। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गांधी ने कहा कि वोरा सच्चे कांग्रेसी और बेहतर इंसान थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। गांधी ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।