हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी घने कोहरे की ...

    घने कोहरे की चादर में लिपटे भारत के कई राज्य

    fog

    अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं? | Weather Update

    नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार सुबह दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, असम और मेघालय कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम रही। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में राहत के कोई आसार नहीं हैं। कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे घाटी में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है।