हमसे जुड़े

Follow us

19 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार राष्ट्रीय अन्...

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA)

    NIA

    भारत में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एनआईए का गठन किया गया है। वर्ष 2008 में भारत पर मुंबई हमला हुआ था। जिसके बाद एक जाँच एजेंसी की आवश्यकता हुई जो केंद्र सरकार के अधीन हो और वह आतंकवादी गतिविधियों पर नजर बना कर उनको विफल कर सके। एनआईए भारत की एक राष्ट्रीय जाँच एजेंसी है, जो आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और भारत में आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा पर कार्य करती है।

    भारत सरकार ने इसे विशेष अधिकार प्रदान किये है, जिससे आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर ठोस कार्यवाही करके उनकी सम्पति तक सीज करना और उस व्यक्ति या संगठन को आतंकवादी घोषित करना है। इसमें राज्य सरकार को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। एनआईए का गठन 31 दिसम्बर 2008 को भारत की संसद द्वारा पारित अधिनियम राष्ट्रीय जाँच एजेंसी विधेयक 2008 के अंतर्गत किया गया। इसके संस्थापक महानिदेशक राधा विनोद राजू थे जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2010 को समाप्त हुआ था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।