हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अपने घरों को ...

    अपने घरों को लौट जाएं किसान : मुख्यमंत्री

    Haryana News

    बोले-किसान नेताओं के हाथ में नहीं रहा आंदोलन

    • दिल्ली में हुई हिंसा की कड़े शब्दों में की निंदा

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली, विशेषकर लालकिले पर हुई घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि किसान आंदोलन अब इसके नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो चुका है और अपनी दिशा से भटक चुका है। उन्होंने दुखद घटनाओं के बाद किसानों से अपने घरों को लौट जाने की अपील की। खट्टर ने यह बात गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई घटनाओं के बाद देर शाम बुलाई गई मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि पूरा मंत्रिमंडल इस बात पर एकमत है कि इस समय प्रदेश की जनता मिलकर असामाजिक तत्वों के नापाक इरादों को विफल करे और देश व प्रदेश में शान्ति बनाए रखने में सहयोग दें।

    उनके अनुसार लाल किले पर राष्ट्र ध्वज के अलावा किसी और ध्वज का फहराया जाना कोई भी भारतीय बर्दाश्त नहीं कर सकता। ऐसा करना उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों का अपमान है, जिन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें आजादी इस तरह की अराजकता फैलाने के लिए नहीं दिलवाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान संगठनों ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए गहन आश्वासन दिए थे, लेकिन इस घटनाक्रम ने साबित कर दिया है कि आंदोलन का नेतृत्व उन हाथों में चला गया है जिनकी कथनी और करनी में अंतर है। इसलिए अब किसान भाइयों को इस विषय पर गहन विचार करना चाहिए कि यह आंदोलन किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेदों को दूर करने की पर्याप्त गुंजाइश है। इसलिए सभी मतभेदों को मिल-बैठकर दूर किया जा सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।