हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश सुखबीर बादल क...

    सुखबीर बादल के काफिले पर हमला, गाड़ी तोड़ी

    फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर मंगलवार को जलालाबाद में कुछ लोगों हमला कर दिया। इस दौरान अकाली दल बादल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त झड़प और फायरिंग की भी खबर है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। मिली जानकारी के अनुसार जलालाबाद हलके में नगर कौंसिल चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने जा रहे थे। नामांकन करवाने पहुंचे पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर इसी दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अकाली वर्करों व कांग्रेसी वर्करों के बीच भिड़ंत हो गई और कुछ लोगों ने सुखबीर बादल की गाड़ी पर भी हमला किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस स्थिति को काबू करने के प्रयास में जुटी थी।

    इस दौरान किसी को भी न तो कोर्ट परिसर के भीतर जाने दिया गया और न ही बाहर आने की दिया गया। वहीं फायरिंग होने की भी सूचना है। लेकिन, अभी पुलिस प्रशासन इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहा। बता दें कि सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी कुछ लोगों पर धक्का-मुक्की करने और फाइलें छीनने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में आप पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आप नेताओं ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की थी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।