हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कासगंज सिपाही...

    कासगंज सिपाही हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार मुख्य आरोपी की तलाश जारी

    Search continues for two more arrested main accused in Kasganj soldier murder case

    कासंगज l उत्तर प्रदेश के कासगंज सिपाही हत्या कांड के मुख्य आरोपी फरार मोती सिंह के मामा के लड़के गुड्डू और गिरफ्तार नवाब सिंह के पिता रामेस्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिढपुरा इलाके में नौ फरवरी की शाम अवैध रुप से शराब बनाने की सूचना पर नगला धीमर गांव में गये देरोगा और कांस्टेबल पर शराब माफियाओं ने हमला कर सिपाही देवेंद्र कुमार कुर्की की हत्या कर दी थी। घटना में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये थे। घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी का भाई एलकार सिंह अगले दिन तड़के काली नदी के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था।

    इस मामले में कासगंज पुलिस ने कटरी में कॉम्बिंग के दौरान सिपाही देवेन्द्र की हत्या के मुख्य आरोपी मोती सिंह के मामा के लड़के गुड्डू और गिरफ्तार नवाब सिंह के पिता रामेस्वर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह की अभी गिरफ्तार नहीं हो सकी है। मुख्य आरोपी मोती पर एडीजी जोन आगरा ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस मामले में पुलिस मोती सिंह की मां समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।