हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home देश कृषि कानूनों ...

    कृषि कानूनों को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी

    Narendra Modi

    कृषि कानूनों से छोटे किसानों को होगा लाभ

    • विपक्ष कानूनों के खिलाफ भ्रम फैला रहा है

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमाओं पर अभी भी किसान डटे हुए है। जहां देशभर में अनेक स्थानों पर किसान महापंचायत हो रही है। सरकार और किसान के बीच बातचीत फिलहाल नहीं हो पा रही है। वहीं आज प्रधानमंत्री ने राजा सुहेलदेव स्मारक का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री ने किसान आंदोलन, बंगाल चुनाव से लेकर यूपी तक के सियासी गणित को साधा है। उन्होंने कहा कि कभी विदेशी कंपनियों को भारत में आने देने वाले लोग आज देसी कंपनियों के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। किसानों के हित में बने कृषि कानूनों के खिलाफ भ्रम फैलाने में जुटे हुए हैं। दुष्प्रचार कर रहे हैं। आज गांव का गरीब किसान देख रहा है कि उसके छोटे से घर और जमीन को बचाने के लिए कोई सरकार इतनी बड़ी स्कीम चला रही है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने स्वामित्व योजना के तहत गांवों में लोगों को अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से छोटे किसानों को लाभ होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की सियासत के बारे में कहा कि देश के लिए जान न्यौछावर करने वालों को वह जगह नहीं दी गई जिसके वह हकदार थे। इतिहास बनाने वालों के साथ इतिहास लिखने वालों ने जो अन्याय किया है, उसे आज का भारत सुधार रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजाद हिंद सरकार के पहले पीएम थे। क्या उनके योगदान को वह महत्व दिया गया, जो उन्हें मिलना चाहिए। आज लाल किसे लेकर अंडमान निकोबार तक हमने उनकी पहचान को दुनिया के सामने रखा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।