हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश तीरथ सिंह राव...

    तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए सीएम

    Tirath Singh Rawat

    देहरादून। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में चल रहे सियासी नाटक का बुधवार को आखिर अंत हो गया। भाजपा विधायक दल ने पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना। देहरादून में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में उनके नाम मुहर लगी। एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ देने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ही उनके नाम की घोषणा की। सूत्रों के अनुसार तीरथ सिंह रावत शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    गौरतलब है कि तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड भाजपा के मुखिया रहे हैं। इससे पहले चौबटखल विधानसभा से 2012 से 2017 में जीत दर्ज की थी। वर्तमान में वे भाजपा के राष्टÑीय सचिव हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। 1997 में यूपी से विधायक भी रह चुके है। वे उत्तराखंड के पहले शिक्षामंत्री रहे हैं। वर्तमान में वे पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

    संघ की पृष्ठभूमि और छात्र राजनीति से सियासी सफर शुरू करने वाले तीरथ सिंह रावत को आमजन से जुड़ा नेता माना जाता है। सीएम पद की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की भी उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। तीरथ सिंह रावत का गांव की पगडंडियों से शुरू हुआ उनका यह सफर धैर्य, सहनशीलता, कर्मठ कार्यकर्ता की उनकी छवि को और मजबूत बना गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में तीरथ सिंह रावत पौड़ी-गढ़वाल सीट पर बीएस खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी को करीब तीन लाख मतों से मात देकर सांसद बने थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।