हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    कन्या की शादी में डेरा श्रद्धालुओं ने सहयोग कर दिया आशीर्वाद

    Humanity

    शादी में स्त्रीधन व आर्थिक सहायता कर की मदद (Welfare Work)

    सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में 135 मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं। इन्हीं कार्यों में से एक कार्य है ‘आशीर्वाद’ यानि गरीब या जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी में सहयोग करना। इस कार्य के तहत ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की महिला श्रद्धालुओं ने एक जरूरतमंद कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग व स्त्रीधन देकर मानवता की मिसाल कायम की है। शाह सतनाम जी नगर निवासी आशा इन्सां ने बताया कि सच नर्सरी के समीप स्थित पीर वाली ढाणी निवासी बिमला देवी व लड्डू सिंह के छह लड़कियां है।

    महिला श्रद्धालुओं ने शादी में 11 हजार रूपये नकद देकर उनकी मद्द की

    इनमें से चार की शादी हो चुकी है और एक लड़की की शादी 16 मार्च को होनी है। लड़की का पिता लड्डू सिंह दिहाड़ी मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से परिवार का लालन-पालन कर रहा है। परिवार की आर्थिक कमजोर हालात को देखते हुए शाह सतनाम जी नगर की महिला श्रद्धालुओं ने लड़की निकिता की शादी में सहयोग करने का निर्णय लिया। महिला श्रद्धालुओं ने शादी में 11 हजार रूपये नकद देकर उनकी मद्द की। इसके अलावा डबल बैड, तीन दरिया, तौलिये, तीन डबल बैड की चादर, दो दिवान की चादर, एक खेस, चार कम्बल, एक लड़के का गर्म सूट, लड़की के 19 सूट, 51 स्टील के बर्तन व एक पूज्य गुरु जी का पावन स्वरूप देकर उनका सहयोग किया।

    वहीं पारिवारिक सदस्यों ने इस कार्य के लिए डेरा श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस सेवा कार्य में आशा इन्सां, वीना इन्सां, सोनिया, शारणी, वीरपाल, विद्या देवी, सूखन, बिमला, मंजू, किरण, ऊषा, राजमूखेजा, कुलविन्द्र, मीना, दलजीत, सुमन, प्रदीप, रेखा, कमलेश, नानक, मीरा, संतोष आदि ने अपना विशेष सहयोग दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।