हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत की केन्...

    गहलोत की केन्द्र सरकार से अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की अपील

    Jaipur News
    Sanjeevani scam case: सीएम गहलोत की अपील पर सुनवाई पूरी

    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाये जाने के लिए केन्द्र सरकार से राज्यों को अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कराने की अपील की है। गहलोत ने आज यह अपील करते हुए कहा कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों की राय है कि केन्द्र सरकार को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण पर बल देना चाहिए। अधिक से अधिक वैक्सीनेशन से ही जनता कोरोना से सुरक्षित हो सकेगी। वैक्सीनेशन में एज ग्रुप की लिमिट हटाकर सभी को टीका लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने पर एक और लॉकडाउन आजीविका के लिए घातक साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के डॉक्टर देवी शेट्टी की यह राय उचित लगती है कि 24 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का भी शीघ्र टीकाकरण करना चाहिए क्योंकि ये लोग अपने काम से घरों से बाहर रहते हैं और सुपर स्प्रेडर बन सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि आमजन ने पूर्व की तरह सतर्कता नहीं बरती तो सरकार को सख्त फैसले लेने ही पड़ेंगे। प्रदेश सरकार कठोर फैसलों की बजाय आमजन के सहयोग से कोरोना को निंयत्रित करना चाहती है। उन्होंने लोगों से एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल की पूरी तरह पालना कर सरकार एवं प्रदेशवासियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर अभी भी लापरवाही बरती गई तो स्थिति बिगड़ सकती है इसलिए मास्क लगाएं, हाथ धोएं एवं सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जीती हुई जंग कहीं हम हार ना जाएं। ग्यारह मार्च को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 203 मामले आए थे। बाईस मार्च को यह संख्या 602 पहुंच गई है और ग्यारह दिन में ही कोरोना के नए मामलों की संख्या करीब तीन गुना बढ़ गई।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।