हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    ब्रिटेन में ‘किल द बिल’ विरोध प्रदर्शन में 26 लोग गिरफ्तार

    Protest in Britain

    लंदन। ब्रिटेन के मध्य लंदन में ‘किल द बिल’ विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 10 अधिकारी भी घायल हुए है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा, “ 26 लोगों को पुलिस पर हमला करने और शांति भंग करने सहित कई अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है और गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़ने के आसार है।”

    ब्लैक प्रोटेस्ट लीगल सपोर्ट ग्रुप ने ट्विटर पर कहा कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले उनके दो कानूनी पर्यवेक्षकों को गिरफ्तार किया है। इस सप्ताह के शुरू में कोविड-19 लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के बाद किल द बिल विरोध का शनिवार को लंदन, न्यूकैसल, बर्मिंघम, लिवरपूल और ब्रिस्टल में प्रदर्शन किया गया। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की संसद ने एक विधेयक पास किया है। इस विधेयक में विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए पुलिस को कुछ अतिरिक्त शक्तियां दी गई हैं। जिसका लोग विरोध कर रहे है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।