हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कु. सैलजा ने ...

    कु. सैलजा ने कांग्रेसियों को दिया एकजुटता का मंत्र

    Sirsa News
    सरसा-फतेहाबाद कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित, सरकार करें कैंसर विशेषज्ञों की नियुक्ति: कुमारी सैलजा

    बोली-हक की लड़ाई में किसानों की जीत होगी

    • ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का किया दावा

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया और उपचुनाव के लिए एकजुटता का संदेश दिया। वे ऐलनाबाद हलके के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी। पहले दिन उन्होंने पार्टी वर्करों संग हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया और उपचुनाव को लेकर जनता की नब्ज टटोली। सैलजा ने इस दौरान ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा शासन पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन भाजपा शासन के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। हक की इस लड़ाई में देश के अन्नदाताओं की ही जीत होगी। कांग्रेस इस आंदोलन में किसानों के साथ है।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि रोहतक में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाकर सरकार ने अपनी तानाशाही सोच का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि लाठी के बल पर सच की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। इस चुनाव में भाजपा, जजपा व अन्य सभी विरोधी उम्मीदवारों की करारी हार तय है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा अब भर चुका है। जल्द ही जनता को भाजपा के कुशासन से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, बजरंगदास गर्ग, होशियारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश केहरवाला, पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व सांसद स. चरणजीत सिंह रोड़ी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।