हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मुख्यमंत्री क...

    मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ाई धज्जियां

    Private-School

    निजी स्कूलों में लगी पहली से आठवीं तक कक्षाएं

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आदेश दिए थे कि पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 30 अप्रैल तक कर दी गई हैं। लेकिन भिवानी के निजी स्कूलों में न ही कोरोना का डर है और न ही मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन किया जा रहा। वहीं इस बारे में निजी स्कूल के मुख्य अध्यापक से बात की तो उन्होंने बताया कि एक साल स्कूल बंद रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई और बच्चों का भविष्य अंधकार की तरफ जा रहा है।

    रही बात आॅनलाइन पढ़ाई की तो बच्चों के लिए आॅनलाइन पढ़ाई इंटरनेट एंड्रॉयड फोन पढ़ाई के बहाने गेम और यूट्यूब पर कई तरह की वीडियो देखकर बच्चे गलत रास्ते पर चल पढ़ते हैं। इसी को देखते हुए स्कूल संचालक ने बताया कि जो भी प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के निर्देश रहेंगे, उनका प्राइवेट स्कूल पालन करेंगे और अपने स्कूल खुले रखेंगे। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के सभी स्कूल पहली से आठवीं तक की कक्षाएं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को घोषणा करने से पहले प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों से मिलना चाहिए था, उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए था और उसके बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए था। एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि वे अपने स्कूल लगाएंगे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने बातचीत के रास्ते खुले रखे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।