हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में द...

    हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले

    Chandigarh News
    Chandigarh News:

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के आज स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और फरीदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा मित्तल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद का उपायुक्त नियुक्त किया है।

    इसके अलावा अर्बन एस्टेट हरियाणा के मुख्य सतर्कता अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक, अर्बन एस्टेट गुरूग्राम के अतिरिक्त निदेशक तथा गुरूग्राम शहरी विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।