हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल अभिनव बिंद्रा...

    अभिनव बिंद्रा ने आईपीएल क्रिकेटरों को लताड़ा

    Abhinav-Bindra

    कहा, स्टेडियम के बाहर एम्बुलेंस जा रही है और आप बॉयो बबल में मस्त नहीं रह सकते (Abhinav Bindra)

    मुंबई (महाराष्ट्र )। भारत के लिए निशानेबाजी में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने देश के क्रिकेटरों और हो रहे आईपीएल को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने क्रिकेटरों को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इतना जिम्मेदार तो होना चाहिए की वह आईपीएल में खेलने के दौरान महामारी से बचने को लेकर संदेश पहुंचाएं और अपना योगदान दें। मौजूदा समय में खिलाड़ियों को अपने आस-पास देखना चाहिए।

    हमारी उपलब्धियों को सही दिशा में रखना चाहिए

    उन्होंने आगे कहा कि कई खिलाड़ियों को काफी सारी उपलब्धियां मिलती हैं और वह अपने खेल के हीरो होते हैं। लेकिन हम किसी की जिंदगी नहीं बचा रहे हैं। इसलिए हमें हमारी उपलब्धियों को सही दिशा में रखना चाहिए, देखना चाहिए की हमारे आस-पास क्या हो रहा है। फ्रंटलाइन वर्कस को देखिए वह कितने लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं। वही असली हीरो हैं। इसलिए अगर हमें मौका मिले तो हमारे बस में जो है हमें वो करना चाहिए।

    ये वक्त खेल स्थिति का नहीं है

    उन्होंने कहा कि निजी तौर पर मैं इस समय किसी भी तरह का खेल देखने की स्थिति में नहीं हूं। मैं जब ट्वीटर पर जाता हूं और आईपीएल की कोई खबर आती है तो मैं तुरंत उसे हटा देता हूं। लेकिन यह मैं हूं। इसके सकारात्मक पहलू भी हो सकते हैं। इस समय काफी नकारात्मकता है। इंसान और देश होने के नाते हमें आगे बढ़ने के लिए भी किसी चीज की जरुरत है।

    मैं समझता हूं कि आईपीएल चैरिटी नहीं है

    उन्होंने लिखा, खिलाड़ियों को एहसास होना चाहिए की वह कितने भाग्यशाली हैं कि वह इस समय में आईपीएल खेल रहे हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि आईपीएल से जुड़ा हर इंसान कोरोना वायरस के संबंध में सही संदेश देने में अपना रोल निभाएगा।  दूसरी बात, अगर मैं बीसीसीआई अध्यक्ष होता और मेरी क्षमता होती- मैं समझता हूं कि आईपीएल चैरिटी नहीं है। मैं इसका अधिकतर हिस्सा चैरिटी में देता, वैक्सीनेशन या दूसरे तरह से मदद करने में भी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।