हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पीएमजेजेबीवाई...

    पीएमजेजेबीवाई और सीएमपीएसवाई योजना के लिए पंजीकरण शुरू

    PMJJBY Scheme

    गुरुग्राम (एजेंसी)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के गरीबी रेखा से नीचे(बीपीएल) के परिवारों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना(पीएमजेजेबीवाई)और मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना (सीएमपीएसवाई) के लिए 31 मई तक पंजीकरण कराने का आहवान किया है। उपायुक्त डॉ.यश गर्ग ने इस बारे में जानकारी दते हुए कहा कि कोई भी बीपीएल या 1.80 लाख रूपए से कम वार्षिक आय वाले परिवार इन योजनाओं के लिये पंजीकरण करा सकते हैं या फिर कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) से भी सम्पर्क किया जा सकता है। इसके लिए प्रीमियम की पहली किस्त खाताधारक के खाते में होनी जरूरी है। जैसे ही उसके खाते से किस्त का प्रीमियम कटेगा तो सरकार की ओर से उसके खाते में प्रीमियम की राशि जमा करा दी जाएगी।

    कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिन गरीब परिवारों के ऐसे व्यक्तियों की अकाल मृत्यु हो गई है और वे किसी कारणवश इस योजना के लाभ के लिए फार्म नहीं भर पाए, उन्हें सरकार की ओर से दो लाख रुपए की राशि का लाभ दिया जाएगा। उपायुक्त के अनुसार राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति को 330 रूपए बीमा प्रीमियम की राशि का भुगतान करेगी। यह योजना 18 से 50 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिए है, जिसका सालाना प्रीमियम 330 रुपए है। बीपीएल के पात्र परिवारों के लिए इस योजना का प्रीमियम उनके खाते से कटने के बाद भविष्य में भी हर वर्ष उनके खाते में जमा कराया जाता रहेगा। इस योजना के तहत प्रदेश के पात्र व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर परिवार को दो लाख रुपए का बीमा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इससे पहले भी कोविड महामारी के दौरान बीपीएल परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की कई योजनाएं चला रही है।

    पांच हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि प्रदान करने की योजना

    उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमित बीपीएल परिवार के होम आईसोलेशन में रहकर इलाज लेने वाले को एकमुश्त पांच हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, निजी अस्पताल में उपचार कराने बीपीएल परिवार के व्यक्ति के इलाज के लिए अस्पताल को अधिकतम सात दिन के लिए पांच हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि प्रदान करने की योजना है। राज्य में मरीजों का इलाज करने के लिए निजी अस्पतालों को प्रतिदिन प्रति मरीज एक हजार रुपए की राशि दिए जाने का भी प्रावधान है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।