हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पंसारी की दुक...

    पंसारी की दुकान से स्टेरॉयड बरामद

    Health-department sachkahoon

    काफी मात्रा में स्टेरॉयड बरामद, कार्रवाई में जुटी टीम

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लैक फंगस की वजह से प्रतिबंधित की गई स्टेरॉयड दवा की तलाश में ड्रग विभाग की ओर से मंगलवार को रोड़ी बाजार स्थित लालचंद पंसारी की दुकान पर छापेमारी की। दवा नियंत्रक रजनीश धानीवाल के साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारी नरेश बत्रा की अगुवाई में टीम ने पंसारी की दुकान पर जांच की।

    बताया जाता है कि जांच के दौरान काफी मात्रा में स्टेरॉयड दवा की बरामदगी की गई है। स्टेरॉयड का विभिन्न बीमारियों के ईलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन दिनों कोरोना मरीजों में ब्लैक फंगस के केस सामने आए है। जिसमें स्टेरॉयड को जिम्मेदार ठहराया गया है। सरकार की ओर से ब्लैक फंगस पर नियंत्रण करने के लिए इसे प्रतिबंधित किया गया है। रोड़ी बाजार स्थित लालचंद पंसारी आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री के लिए विख्यात है।

    यहां पर विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियां मिलती है। लोगों में इसके प्रति विश्वास भी है, इसलिए यहां पर खरीददारों की भीड़ भी रहती है। ड्रग विभाग द्वारा स्टेरॉयड के सिलसिले में जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धानीवाल ने बताया कि जांच के दौरान काफी संख्या में प्रतिबंधित दवा बरामद की है। इस बारे में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    दवाई बेचने वालों में मचा हड़कंप

    ड्रग विभाग की छापेमारी की सूचना मिलते ही शहर में जड़ी-बूटियां व दवाइयां बेचने वाले अन्य पंसारियों में हड़कंप मच गया। अनेक पंसारी अपनी-अपनी दुकानें बंद करके गायब हो गए। बताया जाता है कि जल्द परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकांश बॉडी बिल्डरों द्वारा भी स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि कोरोना मरीजों के उपचार के लिए भी स्टेरॉयड इंजेक्शनों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया गया। स्टेरॉयड की अधिक खुराक देने का परिणाम ब्लैक फंगस बीमारी को माना जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।