इस महीने 14वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-diesel

मुंबई में फिर पेट्रोल 99.94 रुपए प्रति लीटर

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल के दाम इस महीने 14वीं बार बढ़ाए गए हैं और आज की बढ़ोतरी के साथ मुंबई में पेट्रोल 99.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई समेत देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा होकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कुछ शहरों में तो यह पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के पार बिक रहा है। इससे पहले बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 23 पैसे बढ़कर 99.94 रुपए प्रति लीटर हो गई। डीजल भी 30 पैसे महंगा हुआ और एक लीटर डीजल की कीमत 91.87 रुपए प्रति लीटर रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 24 पैसे बढ़कर 93.68 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल का मूल्य 29 पैसे बढ़कर 84.61 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

14 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाए गए

गत 04 मई से अब तक 14 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि 10 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.28 रुपये और डीजल 3.88 रुपये महंगा हो चुका है। चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 22 पैसे और 23 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल आज चेन्नई में 95.28 रुपये और कोलकाता में 93.72 रुपये का बिका। डीजल की कीमत चेन्नई में 28 पैसे बढ़कर 89.39 रुपये और कोलकाता में 30 पैसे बढ़कर 87.46 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

     शहर                        पेट्रोल                         डीजल 

  • दिल्ली                      93.68                       84.61
  • मुंबई                        99.94                       91.87
  • चेन्नई                       95.28                       89.39
  • कोलकाता                   93.72                       87.46

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।