देश में 24 घंटे में 2.11 लाख आए नए मामले, 2.83 लाख हुए ठीक

Coronavirus

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण के दो लाख से अधिक नये मामले सामने आये हैं हालांकि इसकी तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या ज्यादा रही और 2.83 लाख मरीजों ने इस बीमारी को मात जिससे रिकवरी दर बढ़कर 90.01 फीसदी हो गई। इस बीच बुधवार को 18 लाख 85 हजार 805 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 20 करोड़ 26 लाख 95 हजार 874 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2,11,298 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 73 लाख 69 हजार 093 हो गया। इस अवधि में दो लाख 83 हजार 135 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 46 लाख 33 हजार 951 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 75,684 कम होकर 24 लाख 19 हजार 907 हो गये हैं। इसी अवधि में 3847 मरीज जिंदगी की जंग हार गये और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,15,235 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 8.84 प्रतिशत रह गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.15 फीसदी है।

कोरोना अपडेट

  • नए केस आए: 2.11 लाख
  • ठीक हुए: 2.83 लाख
  • मौतें: 3,847
  • कुल संक्रमित हो चुके: 2.73 करोड़

कोरोना अपडेट राज्य

महाराष्ट्र: सक्रिय मामले 695 बढ़कर 3,17,733 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 23,065 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 52,41,833 हो गयी है जबकि 992 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 91,341 हो गया है।

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 6878 घटकर 2,48,910 रह गये तथा 35,525 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 21,67,596 हो गयी है जबकि 151 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 7882 हो गयी है।

कर्नाटक: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 14,457 घटे हैं जिससे इनकी संख्या 4,99,945 रह गयी है। वहीं 530 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 26,929 हो गया है। राज्य में अब तक 20,62,910 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली: कोरोना के सक्रिय मामले 2591 कम हुए हैं और अब इनकी संख्या 19,148 रह गयी है। यहां 130 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 23,695 हो गयी है। वहीं 13,78,634 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

तेलंगाना: सक्रिय मामले 74 कम होकर 38,632 रह गये हैं, जबकि अब तक 3189 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5,22,082 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश: सक्रिय मामले 5919 घटकर 1,92,104 रह गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 14,24,859 हो गयी है जबकि 10,427 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 3572 बढ़कर 3,10,224 हो गयी है तथा 475 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 21,815 हो गयी है। वहीं 16,13,221 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 7552 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 62,271 रह गयी है। राज्य में इस महामारी से अब तक 19,712 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा 15,98,701 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ : कोरोना के सक्रिय मामले 2994 घटकर 53,480 रह गये हैं। वहीं 8,93,285 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि 56 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,779 हो गयी है।

मध्य प्रदेश: सक्रिय मामले 5369 घटकर 43,265 रह गये हैं तथा अब तक 7,20,855 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 7758 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

पंजाब: सक्रिय मामले 1578 घटकर 50,549 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 4,87,859,हो गयी है जबकि 13,827 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात: सक्रिय मामले 6958 घटकर 55,548 रह गये हैं तथा अब तक 9701 लोगों की मौत हुई है। वहीं 7,32,748 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

हरियाणा: सक्रिय मामले 2444 घटकर 31,644 हो गये हैं। राज्य में इस महामारी से 7841 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 7,08,255 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 2999 घटकर 1,23,377 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से 14,827 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 11,79,999 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

बिहार: सक्रिय मामले 4137 कम होकर 30,993 रह गए है। राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 4845 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6,62,491 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 8018, उत्तराखंड में 6113, झारखंड में 4910, जम्मू-कश्मीर में 3702, असम में 3005, हिमाचल प्रदेश में 2932, ओडिशा में 2584, गोवा में 2499, पुड्डुचेरी में 1435, मणिपुर में 730, चंडीगढ़ में 722, मेघालय में 512, त्रिपुरा में 479, नागालैंड में 327, सिक्किम में 239, लद्दाख में 181, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 106, अरुणाचल प्रदेश में 108, मिजोरम में 34, लक्षद्वीप में 26 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार लोगों की मौत हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।