Congress: कांग्रेस के चार और उम्मीदवारों का ऐलान, प्रदेशाध्यक्ष वडिंग लुधियाना से लड़ेंगे चुनाव

Chandigarh News
Chandigarh News: कांग्रेस के चार और उम्मीदवारों का ऐलान, प्रदेशाध्यक्ष वडिंग लुधियाना से लड़ेंगे चुनाव

गुरदासपुर से रंधावा, आनंदपुर साहिब से विजयइन्द्र सिंगला व खडूर साहिब से कुलबीर जीरा होंगे उम्मीदवार

  • वडिंग को टिकट मिलने के बाद हॉट सीट बनी लुधियाना
  • रंधावा को कड़ी टक्कर देंगे आप के कलसी और भाजपा के दिनेश बब्बू

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब में अब तक आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल ने सभी 13 और भारतीय जनता पार्टी ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इन पार्टियों ने अपनी सभी सीटों पर ज्यादातर बड़े नाम व सीनियर नेताओं को मौका दिया है। आम आदमी पार्टी ने पांच मंत्रियों तक पर दांव खेला है। वहीं सोमवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें चार उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, पूर्व विधायक विजयइन्द्र सिंगला और कुलबीर जीरा के नाम शामिल हैं।

गिद्दड़बाहा से मौजूदा विधायक हैं वडिंग | Chandigarh News

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से उम्मीरवार बनाया गया है। लुधियाना से उनका मुकाबला कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू, शिअद प्रत्याशी रणजीत सिंह, आप प्रत्याशी अशोक पप्पी पराशर व बसपा प्रत्याशी दविंदर सिंह रामगढ़िया से होगा। राजा वड़िंग गिद्दड़बाहा से विधायक हैं और कांग्रेस सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

राजस्थान कांग्रेस के महासचिव, दो बार बने प्रदेशाध्यक्ष

गुरदासपुर से कांग्रेस ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को टिकट दी है। गुरदासपुर में रंधावा का मुकाबला भाजपा के दिनेश बब्बू, आम आदमी पार्टी के अमनशेर कलसी, शिअद प्रत्याशी दलजीत सिंह चीमा व बसपा के राजकुमार से होगा। रंधावा डेरा बाबा नानक से विधायक हैं और साथ ही आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी में राजस्थान के लिए महासचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पिता संतोख सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे, जो दो बार पंजाब कांग्रेस के प्रमुख रहे। Chandigarh News

संगरूर लोस के सांसद रह चुके हैं सिंगला

पार्टी ने आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को अपना उम्मीदवार बनाया है। आनंदपुर साहिब में सिंगला के सामने आम आदमी पार्टी से मलविंदर सिंह कंग, शिअद से प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिअद अमृतसर के इंजीनियर कुशलपाल सिंह मान मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा व बसपा ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। सिंगला पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, उनके पास प्रशासनिक सुधार एवं लोक निर्माण विभाग था। वे संगरूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं। 2014 में वह संगरूर से भगवंत मान से 3,51,827 वोटों के अंतर से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

खडूर साहिब सीट पर भी दिलचस्प हुआ मुकाबला

खडूर साहिब सीट पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक कुलवीर सिंह जीरा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो वर्ष 2017 चुनाव में जीरा विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक चुने गए थे। जीरा का मुकाबला शिअद के विरसा सिंह वल्टोहा, भाजपा प्रत्यााशी मनजीत मन्ना मियाविंड व आप के लालजीत भुल्लर से होगा। बसपा ने फिलहाल इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वहीं शिअद अमृतसर ने यहां पर अपना उम्मीदवार न उतार कर वारिश पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को समर्थन देने का फैसला लिया है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार से शव बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here