हमसे जुड़े

Follow us

37.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More

    Jhajjar Road Accident: झज्जर–रेवाड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसे: बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

    Jhajjar Road Accident
    सांकेतिक फोटो

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में बाइक सवार की मौत

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar Road Accident: झज्जर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। मृतक की पहचान झज्जर के ही गांव खखाणा निवासी सतीश के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी की माने तो अपनी बाइक पर सवार होकर सतीश झज्जर में कुछ सामान लेने आया था। सामान लिए जाने के बाद जब वह बाइक पर ही गांव वापिस लौट रहा था तो उसी दौरान ही गांव सिलाना के पास तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन की चपेट में सतीश बाइक सहित आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गंभीर चोटों के चलते सतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Jhajjar Road Accident

    हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा स्थल की छानबीन की। लेकिन तब तक आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत | Jhajjar Road Accident

    • पत्नी के साथ पैदल सब्जी मंडी सामान लेने गया था पति

    झज्जर में एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीत पुत्र अर्जुन निवासी सिलानीगेट के तौर पर हुई है। पुलिस के जांच अधिकारी के अनुसार अजीत अपनी पत्नी के साथ पैदल ही घर से सब्जी मंडी से सामान लाने के लिए निकला था। बीच रास्ते सड़क पर लगे एक ठेले से उसकी पत्नी गोलगप्पे खाने के लिए चली गई और छावनी जाने वाले रास्ते पर अजीत अपनी पत्नी के आने का इंतजार करने लगा। उसी दौरान ही तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़े अजीत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अजीत बुरी तरह से घायल हो गया।

    उसी समय वहां पर अफरा-तफरी के बीच लोगों व राहगिरों ने अजीत को घायलावस्था में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पहुंचते ही अजीत ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में राशन डिपो के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द पढ़ें…