हमसे जुड़े

Follow us

37.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी होमगार्ड भर्त...

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे एसडीएम व सीओ, परखी व्यवस्था

    Kairana News
    Kairana News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे एसडीएम व सीओ, परखी व्यवस्था

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Home Guard Recruitment Exam Centers: एसडीएम व सीओ ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए कस्बे में बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के 74 जिलों में 1053 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रशासन के द्वारा कैराना कस्बे में स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व पब्लिक इण्टर कॉलिज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को नकलविहीन, निर्विघ्न व सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु स्थानीय पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। Kairana News

    इसी के मद्देनजर शुक्रवार को एसडीएम कैराना शिवाजी यादव व सीओ हेमंत कुमार कस्बे के दोनों परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम व सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा सम्बन्धी अन्य जानकारी भी हासिल की। साथ ही, मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निष्ठां के साथ अपने उत्तरदायित्व को पूरा करने को कहा है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री भी मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा हेतु कैराना में बनाए गए दो केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। दोनों केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई है। नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Jhajjar Road Accident: झज्जर–रेवाड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसे: बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान