हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home कारोबार रविवार को फिर...

    रविवार को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए रेट

    Petrol Diesel Price

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी की गई, जिससे दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल पहली बार 97 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गया। दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म र्इंधनों के दाम नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए। देश के चार महानगरों में रविवार को पेट्रोल 29 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महँगा हुआ। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 97.22 रुपये और डीजल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 87.97 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई।

    दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.99 रुपये और डीजल की कीमत 2.82 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महँगा हुआ था। मुंबई में पेट्रोल का मूल्य आज 28 पैसे बढ़कर 103.36 रुपये और डीजल का मूल्य 30 पैसे की वृद्धि के साथ 95.44 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 27 पैसे महँगा हुआ। वहाँ एक लीटर पेट्रोल आज 98.40 रुपये का और डीजल 92.58 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत 28-28 पैसे बढ़ी। वहाँ पेट्रोल 97.12 रुपये और डीजल 90.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।