हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश मनी लॉन्ड्रिं...

    मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ईडी ने अनिल देशमुख के नागपुर आवास पर मारा छापा

    Anil Deshmukh,

    नागपुर (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर स्थित आवास पर छापा मारा। यह मामला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है। ईडी की टीम वीरवार रात मुंबई से नागपुर पहुंची। टीम ने शुक्रवार सुबह स्थानीय ईडी अधिकारियों की मदद से देशमुख के जीपीओ चौक स्थित आवास और उनके करीबी सहयोगियों के आवासों पर छापे मारे।

    क्या है मामला

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में सिंह ने राज्य के पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष एक याचिका भी दायर की थी जिसमें कहा गया था कि देशमुख ने पूर्व सहायक निरीक्षक सचिन वजे को मुंबई में बार, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों से प्रति माह लगभग 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के लिए कहा था।

    सिंह ने अपने पत्र में वजे और सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल के नाम का भी उल्लेख किया था, जिन्हें कथित तौर पर देशमुख ने पैसों की वसूली के लिए कहा था। गौरतलब है कि पिछले महीने की शुरूआत में, ईडी ने एक पुराने व्यवसायी धर्मपाल अग्रवाल और दो सीए- भाविक पंजवान और सुधीर बेहती- के घर पर छापा मारा था, जो देशमुख के बहुत करीबी थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।