हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home देश जहरीली गैस की...

    जहरीली गैस की चपेट में आकर चार मजदूरों की मौत

    poisonous-gas

    तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल में कोल्लम जिले के कुंडारा में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आकर दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुएं की सफाई के लिए दो व्यक्ति कुएं में उतरे थे और वे तुरंत अचेत हो गए। बाद में दोनों को बचाने के लिए कुएं में उतरे दो अन्य व्यक्ति भी बेहोश हो गये। स्थानीय लोगों ने पीड़ितों को निकालने के लिए दमकल को सूचना दी। इनमें से तीन की मौके पर मौत हो गर्इं थी जबकि चौथे व्यक्ति ने समीप के अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सोमराजन (53), राजन (36), मनोज (34) और शिवप्रसाद (24) के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।