हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home कारोबार आखिर कब थमेगी...

    आखिर कब थमेगी पेट्रोल के दामों में लगी आग, और महंगा हुआ

    petrol

    नई दिल्ली (एजेंसी)। एक दिन की शांति के बाद शनिवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। जिससे राजधानी दिल्ली सहित देश के आधिकांश हिस्सों में इसकी कीमत नए स्तर पर पहुंच गर्इं, जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112 रुपये 80 पैसे और हनुमानगढ़ में 112 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वीरवार को पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था।

    दिल्ली में शनिवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये और मुंबई में 107.83 रुपये प्रति लीटर के पर पहुँच गई । अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार शनिवार को पेट्रोल में 30 पैसे की बढोतरी की गई है। डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

    शहर का नाम                  पेट्रोल रुपये/लीटर                 डीजल रुपये/लीटर

    दिल्ली                              101.84                           89.87

    मुंबई                               107.83                            97.45

    चेन्नई                               102.49                            94.39

    कोलकाता                         102.08                             93.02

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।