हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश येदियुरप्पा क...

    येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर सांसत में भाजपा

    B S Yediyurappa

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का ऑफर ठुकराया

    बैंगलुरू। कर्नाटक से मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की छुट्टी तय मानी जा रही है। हालांकि अभी वे पद छोड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। दरअसल इसके पीछे कारण बताया जा रहा हे कि येदियुरप्पा की बढ़ती आयु, कर्नाटक में उभर रहे नए नेता और संघ के विश्वसनीय बीएल संतोष का उनसे नाराज होना। हालांकि दिल्ली के नेताओं ने उन्हें थोड़े वक्त और पद पर बने रहने का भरोसा दिया है। लेकिन ये अब येदियुरप्पा की समझ में भी आ गया है कि वो अब ज्यादा दिन पद पर नहीं बने रह पाएंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार को येदियुरप्पा ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है। जिसके बाद उन्होंने तेवर तीखे कर लिए। इस बीच भाजपा भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।

    दरअसल येदियुरप्पा राजनीति के पुराने खिलाड़ी होने के साथ-साथ उनका विकल्प भी अभी तक पार्टी के पास नहीं है। वे लिंगायत समुदाय के बड़े नेता है, इसलिए पार्टी उनकी नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती। बता दें कि कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में पार्टी अभी से मजबूत विकल्प तैयार करना चाहती है। इस बीच खबर ये भी आई है कि येदियुरप्पा को पार्टी हाईकमान ने पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। वे अपने राज्य में ही राजनीति के मैदान में डटे रहना चाहते हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।