हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अध्यक्षता को ...

    अध्यक्षता को लेकर जंग शुरू, जाखड़ ने सिद्धू के खिलाफ प्रस्ताव डालने के लिए बुलाई मीटिंग

    19 जुलाई को विधायकों और जिला प्रधानों की होगी मीटिंग

    चंडीगढ़(सच कहूँ/अशवनी चावला)। प्रदेश कांग्रेस प्रधान को लेकर जंग का ऐलान हो चुका है। प्रताप सिंह बाजवा की ओर से सांसदों की अहम मीटिंग बुलाने के बाद कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने सभी विधायकों और जिला प्रधानों की मीटिंग चण्डीगढ़ में आज बुला ली है। 19 जुलाई को बाद दोपहर 3बजे पंजाब कांग्रेस भवन चण्डीगढ़ में पार्टी के विधायकों और जिला प्रधानों की एक जरूरी मीटिंग बुलाई है।

    सुनील जाखड़ ने कहा कि इस बैठक में समूह विधायकों और जिला प्रधानों की ओर से एक प्रस्ताव डालकर पार्टी की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी को भेजा जायेगा कि पार्टी हाई कमांड पंजाब संबंधी जो भी फैसला लेगी पंजाब की समूह संगठन को वह स्वीकृत होगा। इसके साथ यह भी अपील की जायेगी कि वह पंजाब सम्बन्धित जो भी फैसला लेना चाहते हैं उसका निर्णय जल्दी लिया जाये, जिससे पार्टी पंजाब के लोगों के साथ जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जल्द हल कर सके। राज्य कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने पार्टी के समूह विधायकों और जिला प्रधानों से अपील की कि वह सोमवार को बाद दोपहर 3बजे पंजाब कांग्रेस भवन चण्डीगढ़ में पहुंचे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।