हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home कारोबार घरेलू शेयर बा...

    घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

    Stock Market, Sensex

    मुंबई (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया और बढ़त में खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स तथा निफ्टी लाल निशान में उतर गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 130.66 अंक की मजबूती के साथ 52,967.87 अंक पर खुला और 53,008.53 अंक तक चढ़ा। इसके बाद अचानक बाजार में बिकवाली बढ़ने से यह 52,653.77 अंक तक लुढ़क गया। गुरुवार को सेंसेक्स 52,837.21 अंक पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाते समय यह 80.14 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,757.07 अंक पर था।

    आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर चढ़े

    बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में सुबह बिकवाली देखी गई जबकि आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर चढ़े। मझौली और छोटी कंपनियों में फिलहाल लिवाली का जोर है।

    कल निफ्टी 15,824.05 अंक पर बंद हुआ था

    शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.75 अंक चढ़कर 15,856.80 अंक पर खुला और 15,876.45 अंक तक पहुँच गया। इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह 15,768.40 अंक तक उतर गया। पिछले कारोबारी दिवस पर निफ्टी 15,824.05 अंक पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाते समय निफ्टी 24.55 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 15,799.50 अंक पर था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।