हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कृषि, दूध उत्...

    कृषि, दूध उत्पादन और स्वास्थ्य सेवाओं में हरियाणा बना आत्मनिर्भर : राज्यपाल

    Governor sachkahoon

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

    चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कृषि, दुग्ध उत्पादन, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता व बिजली आपूर्ति सम्बन्धित अन्य सेवाओं में पूरी तरह आत्मनिर्भर बन चुका है। यह बात दत्तात्रेय ने शनिवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। दत्तात्रेय ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर प्रदेश की विकास योजनाओं की जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नीति आयोग की रिपोर्ट के अुनसार हरियाणा तेजी से तरक्की करने वाले राज्यों में देश में पहले स्थान पर है। कृषि क्षेत्र में हरियाणा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए और आगे बढ़कर कार्य किया है। प्रदेश में सभी फसलों की खरीद को सुविधाजनक बनाने के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’, ‘ई-खरीद पोर्टल’ शुरू किया गया है। जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने, खाद, बीज, ऋण और कृषि उपकरणों के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता घर बैठे मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान मेडिकल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. की सीटें 750 से बढ़ाकर 1850 की गई हैं। प्रदेश के 6500 गांवों में योग एवं व्यायाम शालाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

    दत्तात्रेय ने आगे बताया कि प्रदेश में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत सड़कों का जाल बिछाया गया है। प्रदेश में ‘हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर’ की स्वीकृति मिल चुकी है, जिस पर 5657 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अभी तक 4438 कि.मी. सड़कों के निर्माण एवं सुधार पर 2523 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रकार के अपराधों पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनमें हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में डायल 112 सेवा भी शुरू की गई है, जिससे किसी भी संकट अथवा अपातकाल स्थिति में पुलिस द्वारा तत्काल सहायता मुहैया होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।