हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश शिवसेना विधाय...

    शिवसेना विधायक ने पूर्व भाजपा सासंद किरीट सोमैया पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

    Kirit Somaiya

    ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे से शिव सेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने आधारहीन तथा गैर जिम्मेदार आरोप लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सरनाईक ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सोमैया पिछले कई महीनों से मेरे खिलाफ तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता द्वारा लगाए गए आरोप न केवल आधारहीन तथा गैर जिम्मेदार है, बल्कि इससे उनका (सरनाईक) का अपमान भी हुआ है।

    उन्होंने कहा कि सोमैया मेरे खिलाफ मीडिया में बयान देने के अलावा बैनर लगाने सहित अन्य दुर्भावनापूर्ण तकनीकों का उपयोग करने में भी शामिल थे। शिव सेना विधायक सरनाईक ने कहा कि सोमैया की पत्नी तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) की जमीन पर शौचालयों के निर्माण और झूठे तरीकों का उपयोग करके पैसे प्राप्त करने के मामले में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि मैंने सोमैया की पत्नी के फर्जीवाड़े का पदार्फाश किया है और सरकार ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है, इसी वजह से सोमैया नाराज हैं और मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं। सरनाइक ने कहा कि उन्होंने (सरनाईक) प्रस्तावित मुकदमे की चेतावनी देने सहित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया है। उन्होंने बताया कि यह विशेष दीवानी मुकदमा ठाणे की अदालत में दायर किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।