हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश पुलवामा में ब...

    पुलवामा में बड़ा एक्शन, दो आतंकी ढेर

    Encounter in Srinagar

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के नागबेरन-तरसार त्राल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल तथा प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त तलाश अभियान चलाया।

    उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब जंगल की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलार्इं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त जवान भी मौके पर पहुंच गए तथा पूरे जंगल क्षेत्र को घेर लिया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो दहशतगर्द मारे गए। हालांकि अभी मृतक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है।

    बौखलाए दहशतगर्द

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में विकास योजनाओं से बौखलाए आतंकी आए दिन अपनी खुराफातों से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं चौकस सुरक्षा बल उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।