हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home कारोबार सेंसेक्स पहली...

    सेंसेक्स पहली बार 54370 अंक पर और निफ्टी भी 16259 अंक पर

    Nifty, Sensex, Gains, 81Points, Gold, Silver, Share Market

    मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर बैंकिंग और वित्तीय समूह की कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार नये शिखर पर पहुंचने में सफल रहा और इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 546.41 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 54 हजार अंक के स्तर को पार करते हुये 54369.77 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 128.05 अंकों की तेजी के साथ नये रिकार्ड स्तर 16258.80 अंक पर रहा।

    बैंकिंग और वित्त समूह की कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर सेंसेक्स जहां नये शिखर पर पहुंच गया वहीं मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.05 प्रतिशत गिरकर 23129.71 अंक पर और स्मॉलकैप 1.06 प्रतिशत उतरकर 26847.56 अंक पर रहा। बीएसई में अधिकांश समूह गिरावट में रहे जिसमें टेलीकॉम 2.25 प्रतिशत और रियल्टी 1.69 प्रतिशत प्रमुख है। बढ़त में मात्र चार समूह रहे जिसमें बैंकिंग 2.60 प्रतिशत, वित्त 2.13 प्रतिशत, एनर्जी 0.43 प्रतिशत और पावर 0.01 प्रतिशत शामिल है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।