हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली के खजू...

    दिल्ली के खजूरी खास में मुठभेड़, दो बदमाश ढेर

    Encounter in Delhi

    दोनों पर एक दर्जन से ज्यादा दर्ज थे केस

    नई दिल्ली। राष्टÑीय राजधानी दिल्ली के खजूरी खास क्षेत्र में वीरवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दो अपराधियों को मार गिराया। इस दौरान बदमाशों की गोलीबारी के चलते दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक बदमाशों के ऊपर एक दर्जन से ज्यादा चोरी, डकैती, लूट और हत्या की कोशिश के मामले दर्ज थे।

    मारे गए बदमाशों की पहचान आमिर खान और रमजान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों ने पहले पुलिस टीम पर गोलियां चलाई थीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।