हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश स्वतंत्रता दि...

    स्वतंत्रता दिवस पर 86 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस पर 86 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है जिनमें से 26 को वीरता तथा बहादुरी के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड के कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं तथा सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाते हैं। अग्निशमन सेवा के 26 कर्मियों को उनके वीरता तथा बहादुरी के कार्यों के लिए अग्निशमन सेवा शौर्य पदक प्रदान किया गया है।

    विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक 10 कर्मियों को तथा सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 50 कर्मियों को उनके विशिष्ट और सराहनीय सेवा रिकॉर्ड के लिए दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 55 कर्मियों को होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया जा रहा है। इनमें से पांच कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक तथा पचास को होमगार्ड और सराहनीय सेवा के लिए नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।