हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home कारोबार महंगाई डायन: ...

    महंगाई डायन: गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर हुआ 25.5 रुपये महंगा

    Lawyers' Canteen
    सांकेतिक फोटो

    नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर बुधवार को देश में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये 50 पैसे की वृद्धि हुई है। तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में गैर सब्सिडी रसोई गैस के सिलेंडर का दाम 25.5 रुपये बढ़कर 834.5 रुपये हो गया है। कोलकाता में 861 रुपये, मुंबई में 834.5 रुपये और चेन्नई में 850.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

    इससे पहले 01 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे। इसके बाद 01 अप्रैल को इसका मूल्य 10 रुपये घटकर 809 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया तथा मई और जून में इसकी कीमत 809 रुपये प्रति सिलेंडर पर स्थिर रही थीं।

    देश के चार महानगरों में गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं :-

        शहर                         कीमत 

    • दिल्ली                          834.5
    • कोलकाता                       861
    • मुंबई                            834.5
    • चेन्नई                          850.5

    रसोई गैस के बढ़े दाम तुरंत वापस ले सरकार : कांग्रेस

    कांग्रेस ने उज्ज्वला योजना के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि रसाई गैस के आसमान छूते दाम से लोगों का जीवन दूभर हो गया है इसलिए सरकार को एलपीजी के दाम तुरंत कम कर जनता को राहत देनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, अलका लाम्बा तथा राधिका खेडा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त सम्मेलन में कहा कि पिछले एक साल के दौरान रसाई गैस के दाम में 265 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है। इससे लोगों के घरों के घरों का बजट गड़बड़ा गया है और आम परिवारों के लिए जीवनचर्या कठिन हो गयी है इसलिए सरकार को संवेदनशीलता दिखते हुए लोगों को आपदा के बीच राहत देनी चाहिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।