हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें हिसार रोड पर ...

    हिसार रोड पर जाटू लोहारी के पास बस पलटी, दर्जनों लोग घायल, 5-6 के मरने की सूचना

    भिवानी। भिवानी हिसार मार्ग स्थित गांव जाटू लोहारी के पास वीरवार साय एक बस व ट्रॉली की भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हो गए। बताया जाता है कि यह हादसा बस द्वारा ओवरटेकिंग के दौरान हुआ ।घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया और आसपास के लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही भिवानी से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस एवं निजी वाहनों द्वारा भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां घायलों का आपातकालीन वार्ड में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

    घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए तथा बस दो भागों में टूट गई ।बताया जा रहा है कि एक निजी बस वीरवार साय सवारियों को लेकर भिवानी से हांसी के लिए रवाना हुई थी कि इसी दौरान रास्ते में गांव जाटू लुहारी के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में बस ट्रॉली से जा टकराई जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि दर्जनों लोग घायल हैं घायलों को एंबुलेंस में निजी वाहनों द्वारा भिवानी के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दर्जनों घायल उपचाराधीन है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत व उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचे तथा घायलों से जानकारी ली।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।