हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    यूरोप में छह माह रह सकता है गैस संकट : वुसिक

    Aleksandar Vučić

    बेलग्रेड (एजेंसी)। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक ने कहा कि यूरोप को कम से कम छह महीने गैस के संकट से जूझना पड़ सकता है। वुसिक ने बेलग्रेड में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मेजबानी के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह संकट अगले छह महीनों में और संभवत: लंबे समय तक अपने आप समाप्त नहीं होगा। इसके समाधान में दो वर्ष लग सकते हैं। उन्होंने गैस की कमी के समाधान के लिए यूरोप को अक्षय ऊर्जा स्रोतों निर्भरता बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वे दीर्घकालिक समझौतों पर हस्ताक्षर नहीं करें। रूस को छोड़कर आप किसके साथ दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं और उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया। राजनीतिक कारणों से, आर्थिक कारणों से नहीं।’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।