हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    अभिनेता एलेक बाल्डविन ने गलती से कैमरामैन को गोली मारी, मौत

    Alec Baldwin

    वाशिंगटन (एजेंसी)। प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता एलेक बाल्डविन ने फिल्म ‘रस्ट’ की शूटिंग के दौरान गलती से एक महिला कैमरामैन को गोली मार दी। सांटा फे काउंटी शेरिफ कार्यालय ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने से कैमरामैन की मौत हो गई है और इस दौरान एक फिल्म निर्देशक भी घायल हो गया है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गुरुवार देर रात ‘रस्ट’ के सेट पर एक दुर्घटना के परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

    क्या है मामला

    शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, ‘शेरिफ कार्यालय ने पुष्टि की है कि अभिनेता एवं निमार्ता एलेक बाल्डविन (68) से गलती से गोली चलने के कारण ‘रस्ट’ के सेट पर दो लोगों -फोटोग्राफी निदेशक हलीना हट्चिंस (42) और निर्देशक जोएल सूजा (48)- को गोली लग गई। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बयान के अनुसार इस घटना के संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।